फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   car accident in mirzapur father and son including three people died family was going to visit Maihar

Car Accident: मैहर दर्शन के लिए जा रहा था परिवार, नहीं पता था हादसे में चली जाएगी पिता-पुत्र समेत तीन की जान

Thu, 17 Aug 2023 05:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Aug 2023 05:09 PM IST
सार

मिर्जापुर देहात कोतवाली के समोगरा के पास दर्शन करने मैहर जा रहे कार सवार की डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में तीन लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
car accident in mirzapur father and son including three people died family was going to visit Maihar
अस्पताल परिसर में गुमशुम बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी, बच्चों और रिश्तेदार के साथ मैहर दर्शन करने जा रहे बिहार के भभुआ निवासी युवक की कार मिर्जापुर में हाईवे पर डंपर से टकरा गई। हादसे में युवक, उसके पुत्र और बहन की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं युवक की पत्नी अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही है। तीन अन्य भी घायल हैं। हादसा बीती रात मिर्जापुर जिले के के समोगरा के पास हुआ। परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


बिहार के भभुआ निवासी मुनीब (40) अपनी पत्नी लक्ष्मीना (38) व  पुत्र रोशन (15)के साथ अपनी बहन कलावती के घर चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर मोहम्मदाबाद आए थे। बुधवार रात मुनीब अपने और अपनी बहन कलावती के परिवार के साथ कार में सवार होकर मैहर देवी दर्शन के लिए निकले।

विज्ञापन

ओवरटेक करने की कोशिश में हादसा

मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा के पास ओवरटेक करते समय उनकी कार की डंपर से टक्कर हो गई । हादसे में कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार कलावती का पुत्र विकास चला रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें; नाले में मिला युवती का कंकाल, जांच में जुटी पुलिस, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं

जहां डॉक्टर ने कलावती और मुनीब को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोशन को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई । घायल विकास (26) उसकी पत्नी ज्योति (24),  विकास की भाभी कुसुम (30) और मुनीब की पत्नी लक्ष्मीना (38) का ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर में उपचार चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed