फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Captured forest land and converted it into a religious place

Mirzapur News: वन भूमि पर कब्जा कर बना लिया धार्मिक स्थल

Sun, 12 Nov 2023 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Captured forest land and converted it into a religious place
अहरौरा। थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ की भूमि पर कब्जा करके एक दशक में धार्मिक स्थल का निर्माण कर लिया गया। शासन स्तर पर हुई शिकायत पर विभाग ने जांच की तो मामले की जानकारी हुई। एसडीएम चुनार चंद्रभानु सिंह को सौंपी गई रिपोर्ट के बाद निर्देश मिलने पर राजस्व तथा वन विभाग की ओर से तहरीर देकर तीन जगहों पर किए गए अवैध कब्जे तथा निर्माण के खिलाफ अलग-अलग तीन मुकदमें दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के पट्टी कला, बेलखरा तथा जरगो (जंगल महाल) में बीते एक दशक में सरकारी खाली पड़ी वन तथा पहाड़ की भूमि पर कब्जा करके अवैध रूप से धार्मिक स्थल का निर्माण करा लिए जाने की शिकायत शासन को मिली। शासन स्तर से जारी निर्देश पर कराई गई जांच में इस मामले का खुलासा हुआ तो अहरौरा खास के राजस्व लेखपाल शनि कुमार ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में बताया गया कि राजस्व खतौनी में विनोद पुत्र बेचन निवासी पट्टी कला द्वारा पहाड़ खाते की 130 वर्ग मीटर भूमि पर एक कमरा तथा बाउंड्री का निर्माण धार्मिक स्थल के रूप में कर लिया गया है, जो गैरकानूनी है। इसी तरह वन रक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बेलखरा तथा वन रक्षक अरुण कुमार तिवारी ने जंगल महाल गांव में वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा तथा निर्माण कराकर धार्मिक स्थल का बनवाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जिगना गांव में भी कुछ इसी तरह की शिकायत संज्ञान में आई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि वन तथा पहाड़ के खाते की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा तथा निर्माण के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम चुनार चंद्रभानु सिंह का कहना है कि अहरौरा में चर्च की गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। इस पर थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed