{"_id":"620fd53d77c80c4b941898bb","slug":"candidate-decided-on-the-seat-of-majhwan-and-chunar-the-matter-got-entangled-in-madihan-mirzapur-news-vns6392763132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझवां व चुनार की सीट पर प्रत्याशी तय, मड़िहान में मामला उलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझवां व चुनार की सीट पर प्रत्याशी तय, मड़िहान में मामला उलझा
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन की सहयोगी अपना दल कमेरावादी के बीच जिले की तीन सीटों पर दो-दो प्रत्याशी के चलते उहापोह की स्थिति बनी थी, शुक्रवार को मझवां और चुनार सीट पर अधिकृत प्रत्याशी का फैसला हो गया, लेकिन मड़िहान सीट पर अभी सपा और अपना दल कमेरावादी से प्रत्याशी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। 21 तक नामांकन वापसी का दिन है। लग रहा है कि 21 के बाद ही इस सीट पर गठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी का फैसला हो सकेगा।
मझवां विधानसभा सीट पर सपा से ही पहले दामोदर मौर्या और फिर रोहित शुक्ला ने नामांकन किया। बृहस्पतिवार की रात को समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने निर्वाचन अधिकारी को पत्र जारी कर बताया कि मझवां विधानसभा सीट पर दामोदर मौर्या के स्थान पर रोहित शुक्ला पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हैं। जिसके बाद शुक्रवार को दामोदर मौर्या का पर्चा निरस्त कर दिया गया। चुनार विधानसभा सीट पर पहले अपना दल कमेरावादी के आरएस पटेल ने नामांकन किया था। उसके बाद बृहस्पतिवार को नामांकन के अंतिम दिन सपा नेता रामराज पटेल ने नामांकन कर चौंकाया था। शुक्रवार को रामराज पटेल ने रिटर्निंग आफिसर को पत्र लिखकर अपना नामांकन वापस ले लिया। जिसके बाद चुनार विधानसभा सीट पर अपना दल कमेरावादी के प्रत्याशी अधिकृत हो गए। दो सीटों पर मामला सुलझ गया, लेकिन मड़िहान सीट पर अभी मामला अटका है। मड़िहान सीट पर पहले अपना दल कमेरावादी से अवधेश पटेल ने नामांकन किया था। बृहस्पतिवार को रविंद्र बहादुर पटेल ने सपा से नामांकन कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी मड़िहान सीट पर सपा के प्रत्याशी होने का दावा कर रहे हैं, तो अपना दल कमेरावादी से प्रत्याशी अपना दावा कर रहे हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच में दोनों का वैध पाया गया है। ऐसे में अब 21 फरवरी तक नामांकन की तारीखों का इंतजार करना होगा। तभी पता चल सकेगा कि मड़िहान पर अधिकृत प्रत्याशी कौन होगा।