फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Canal occupied by brick kiln owner

ईट भट्ठा मालिक का नहर पर कब्जा

Fri, 28 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Canal occupied by brick kiln owner
जिगना। छानबे क्षेत्र में जहां एक तरफ नहरों की सफाई कर टेल तक पानी पहुंचाने का प्रयास हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ नहर को पाटकर अतिक्रमण किया जा रहा है। क्षेत्र में एक ईंट भट्ठा मालिक ने करीब एक किलोमीटर लंबी नहर को पाटकर सड़क बनाया है। मामला संज्ञान में होने के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारी मौन हैं। विकास खंड छानबे में संचालित उमापुर लिफ्ट कैनाल की मांडा राजबहा का टेल गोडसर सरपत्ती तक है। जिसमें टेल के गांव से लगभग एक किलोमीटर नहर को पाटकर सड़क बना दिया गया है। ग्राम पंचायत सिकराकला में जहां पूर्वी छोर पर पूर्व प्रधान जगदीश पाठक के द्वारा मनरेगा से लगभग 700 मीटर साफ-सफाई कराई गई है तो पश्चिमी छोर पर एक ईंट भट्ठा मालिक ने नहर में खराब ईंट का मलबा फेंकवा कर उसे पटवा दिया है। जिससे वहां नहर का नामोनिशान तक नहीं है। नहर की पानी काफी प्रयास के बाद ग्राम पंचायत बदेवरा की सीमा तक पहुंच पा रहा है। आगे नहर की हालत खराब होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों की मानें तो रघईपुर, जासा बघौरा व सिकराकला में नहर की सफाई व मरम्मत करा दिया जाए तो किसानों को नहर का पानी सिंचाई के लिए मिल सकता है। लेकिन नहर पर कब्जा कर लेने से ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। उधर, मामला संज्ञान में होने के बाद भी अधिकारियों को इस तरह चुप रहना ग्रामीणों और किसानों के गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed