{"_id":"3deeb5ab1cdb11181bef9abb063ef7c7","slug":"campaign-stops-for-fourth-phase-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे चरण का चुनाव प्रचार थमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे चरण का चुनाव प्रचार थमा
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Wed, 28 Oct 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार को थम गया। चौथे चरण के लिए 29 अक्तूबर को जमालपुर और नरायपुर में मतदान होना है। जिला प्रशासन मतदान को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण संपन्न कराने की कवायद में जुट गया है।
चौथे चरण में नौ जिला पंचायत सदस्य व 226 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होगा। मतदान के लिए क्षेत्र को चार जोन ओर 46 सेक्टरों में बांटा गया है। जमालपुर और नरायनपुर में अति संवेदनशील प्लस बूथों पर स्टैटिक्ट मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। दोनो ब्लाकों में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां 28 अक्तूबर को संबंधित केंद्रों से रवाना होंगी। चुनाव की निगरानी प्रेक्षक फैसल आफताब करेंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में नरायनपुर और जमालपुर विकास खंड में मतदनान 29 अक्तूबर को होगा। जिसमें तीन लाख 22 हजार 41 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। विकास खंड जमालपुर में 13 न्याय पंचायत और 99 ग्राम पंचायते हैं। जिसमें जिला पंचायत सदस्य के पांच और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 23 पदों के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन
मतदान के लिए 107 मतदान केंद्र और 262 मतदान स्थल अर्थात बूथ बनाए गए हैं। ब्लाक को दो जोन और 24 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें 23 सामान्य, 29 संवेदनशील, 44 अति संवेदनशील तथा 11 अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी के मतदान केंद्र हैं। ब्लाक में एक लाख 71 हजार 685 मतदाता हैं। विकास खंड नरायनपुर में 13 न्याय पंचायत और 96 ग्राम पंचायतें हैं। जिला पंचायत सदस्य के चार और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 52 पदों के लिए चुनाव होना है। नरायनपुर में 119 मतदान केंद्र और 252 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
ब्लाक को दो जोन और 22 सेक्टरों मेें बांटा गया है। जिसमें 52 सामान्य, 23 संवेदनशील, 32 अति संवेदनशील और 12 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। ब्लाक में एक लाख 50 हजार 356 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह द्वारा अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया है। मतदान के दिन जमालपुर और नरायनपुर ब्लाक में विशिष्ट व्यक्तियों के भ्रमण पर प्रतिबंध रहेगा।