{"_id":"6857049d1c1bbd86fb035136","slug":"bus-service-started-from-barkach-bazaar-to-varanasi-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-135518-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बरकछ बाजार से वाराणसी के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बरकछ बाजार से वाराणसी के लिए बस सेवा शुरू
विज्ञापन
लालगंज। सावन से पहले परिवहन निगम ने लालगंज क्षेत्र के लोगों को वाराणसी के लिए बस सेवा की सौगात दे दी। शनिवार को क्षेत्र के बरकछ बाजार से बस सेवा का शुभारंभ किया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगा।
लालगंज क्षेत्र में करीब दो दशक पहले बस संचालन का संचालन शुरू किया गया था लेकिन किसी वजह से वर्ष 2000 में बंद कर दिया गया था। इसके चलते यात्रियों को डग्गामार वाहनों के भरोसे आना-जाना पड़ता था। शनिवार को परिवहन निगम ने बरकछ बाजार से वाराणसी के लिए बस का संचालन दोबारा शुरू किया तो क्षेत्र में खुशी का माहौल हो गया। यह बस बरकछ, दुबार कला और लालगंज होते हुए वाराणसी जाएगी।
स्थानीय व्यापारी जनक अग्रहरि ने बताया कि वाराणसी आना-जाना अब आसान होगा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयकुमार सिंह ने कहा कि इस सेवा से न सिर्फ छात्रों और व्यापारियों को लाभ मिलेगा बल्कि काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी। गोपाल सिंह ने बताया कि लालगंज क्षेत्र के लोगों के लिए इसकी बहुत जरूरत थी। एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि लालगंज की जनता की सुविधा के लिए बस सेवा शुरू की गई है।