फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bus overturned, 40 injured

यात्री बस पलटने से 40 घायल

Sun, 15 Nov 2015 12:33 AM IST
संवाददाता शेरवां।
संवाददाता शेरवां। Updated Sun, 15 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bus overturned, 40 injured
जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवां पुरानी पुलिस चौकी के पास शनिवार की दोपहर सवारियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में गिरकर पलट गई। जिससे बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए जबकि दस यात्री बाल बाल बच गए। मामले की जानकारी होने पर पहुंचे शेरवां चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल लोगों को चकिया स्थित सरकारी अस्पताल भेजा जबकि मामूली रूप से घायल लोगों को निजी चिकित्सालय में पहुंचाया।
विज्ञापन

मिर्जापुर से सवारियों को लेकर प्रतिदिन की भांति शनिवार को एक निजी बस चकिया के लिए निकली थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस जैसे ही जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवां पुरानी पुलिस चौकी के पास पहुंची कि सड़क पार कर रहे एक पशु को बचाने चक्कर में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गडढ़े में गिरकर पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार यात्री घायल होकर चीखने चिल्लाने लगे। शोरगुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए सभी को तत्काल बाहर निकाला।  मौके पर पहुुंचे शेरवां चौकी इंचार्ज बुद्घिसागर यादव ने ग्रीमीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल सोनी बेगम 25 वर्ष पत्नी कमालुददीन निवासी इमिलियाचटटी अहरौरा, अब्दुल रहमान 50 वर्ष निवासी करजी थाना जमालपुर, अर्चना 25 वर्ष पत्नी श्याम नारायण निवासिनी नरायनपुर, चिंता 32 वर्ष पत्नी बबलू, संजीत 12 वर्ष पुत्र बबलू निवासी डगमगपुर पड़री, रानी 40 वर्ष पत्नी गोविंद हरदी सहजनी जमालपुर को चकिया सरकारी चिकित्सालय भेजा  जबकि तीस यात्रियों को कम चोटे आने पर पास के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।दुर्घटना के बाद चालक एवं परिचालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।  हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव के पास शनिवार की सुबह बाइक की चपेट में आने से 60 वर्षीय एक बुजुर्ग घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पवारी खुर्द गांव निवासी सूर्यमणि गुप्ता की पत्नी का हाथ टूट गया था। दवा लेने के लिए शनिवार की सुबह अकेले सोनगढ़ा गांव में जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed