फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bulk milk cooler machine is faulty, cattle farmers are worried

Mirzapur News: बल्क मिल्क कूलर की मशीन खराब, पशुपालक परेशान

Thu, 15 May 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bulk milk cooler machine is faulty, cattle farmers are worried
पटेहरा। क्षेत्र के पटेहरा कला गांव में रूर्बन मिशन योजना के तहत 90 लाख रुपये से बना बल्क मिल्क कूलर चार साल से बंद पड़ा है। बल्क मिल्क कूलर की कूलिंग मशीन खराब होने के कारण प्रोजेक्ट बंद है। ऐसे में क्षेत्र में पशुपालक परेशान हैं।
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के तहत पटेहरा कला कलस्टर में बल्क मिल्क कूलर का निर्माण कराया गया था। इसके बाद वर्ष 2021 में मशीन खराब होने के कारण यह प्रोजेक्ट बंद हो गया। क्षेत्र के पशुपलकों की शिकायत पर 30 अक्तूबर 2021 को तत्कालीन सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने इसका निरीक्षण किया था। उन्होंने प्रधान प्रबंधक को फटकार लगाते हुए 15 दिनों में मशीन चालू कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बल्क मिल्क कूलर आपरेटर गायत्री प्रसाद ने बताया कि प्रोजेक्ट चालू होने के छह महीने के बाद ही मशीन खराब हो गई थी। इसके बाद वह महाराष्ट्र चले गए थे। भैयालाल, शिव कुमार, बबलु गुप्ता, दीपक यादव समेत अन्य पशुपलकों ने बताया कि बल्क मिल्क कूलर लगने से क्षेत्र के पशुपलकों का दूध के अच्छे दाम मिल जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट बंद होने के बाद उन्हें दूध बेचने में परेशानी होती है। दूध खराब होने का डर बना रहता है। ऐसे में पशुपालक औने पौने दाम में दूध बेचने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed