{"_id":"61f986c898cb4e7b7c76e4f7","slug":"budget-will-take-the-country-on-the-path-of-development-anupriya-mirzapur-news-vns636498171","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को विकास के पथ पर ले जाएगा बजट : अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश को विकास के पथ पर ले जाएगा बजट : अनुप्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश को विकास की जिस दिशा में ले जाना चाहते हैं, 2022-23 का आम बजट उन आकांक्षाओं को पूरा करने में सहयोग प्रदान करेगा।
केंद्रीय मंत्री ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट को गरीबों, किसानों, नौजवानों के प्रति समर्पित बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में वित्तीय वर्ष 2022-23 में देश के 80 लाख गरीबों के लिए मकान बनाने की महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। बजट का सर्वाधिक लाभ उत्तर प्रदेश की जनता को मिलेगा। यह ऐतिहासिक संपूर्ण समावेशी, हर भारतीय के जीवन में सकारात्मक बदलाव का बजट है। यह बजट प्रधानमंत्री के गरीबों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने के संकल्प को पूरा करने में मदद करेगा। इसी के तहत हर घर जल योजना में 60 हजार करोड़ रुपये से 3.83 करोड़ घरों को शुद्ध पेयजल और पीएम आवाज योजना में 48 हजार करोड़ से 80 लाख गरीबों को घर देने का निर्णय लिया गया है। स्थानीय उत्पाद की आपूर्ति के लिए एक स्टेशन, एक उत्पाद का प्रावधान करने की घोषणा बहुत ही सराहनीय पहल है।