फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BSP workers demonstrated against the comment on Dr. Bhimrao Ambedkar

Mirzapur News: डॉ. भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी के खिलाफ बसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 25 Dec 2024 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
BSP workers demonstrated against the comment on Dr. Bhimrao Ambedkar
मिर्जापुर। गृहमंत्री अमित शाह पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए बसपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिटी क्लब परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार भारती के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता भरुहना स्थित जीडी बिनानी काॅलेज के सामने से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए तहसील चौराहा, शुक्लहा, पुलिस लाइन, रमई पट्टी व सिविल लाइन होते हुए सिटी क्लब पहुंचे। जहां जुलूस सभा के रूप में तब्दील हो गया। पूर्व राज्यमंत्री अशोक कुमार गौतम ने कहा बाबा साहब का अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार भारती ने कहा कि बाबा साहब को लेकर टिप्पणी से बहुजन समाज के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई गई है। प्रदर्शन में गुड्डू राम, भगवानदास रत्ना, सद्दाम राईन, दीपू तिवारी, सुरेंद्र मौर्य, माता पटेल, अवध नारायण विश्वकर्मा, यशवंत राव, अविनाश गौतम, ननकू पाल व राजेंद्र बिंद आदि शामिल रहे। उधर, भीम सेना के कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के खिलाफ गृहमंत्री पर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed