फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BSA absent in DM's inspection

डीएम के निरीक्षण में बीएसए अनुपस्थित, एक दिन का कटेगा वेतन

Fri, 11 Sep 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
BSA absent in DM's inspection
मिर्जापुर। शासन के निर्देश पर कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थित समय से सुनिश्चित करने व कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिय उद्देश्य से जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने गुरुवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय का सुबह 10 बजकर चार मिनट पर औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्ष्ण के समय बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह अनुपस्थित पाए गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना व अवकाश प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा बीएसए का एक दिन का वेतन काटेन का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य कोषाधिकारी को दिया। निरीक्षण के समय कार्यालय के मुख्य गेट पर कोविड-19 हेल्पडेस्क स्थापित पाया गया।
विज्ञापन

हेल्पडेस्क पर थर्मल स्कैनर व सैनिटाइजर उपलब्ध था, पर कोई कर्मचारी हेल्पडेस्क पर नहीं था। इसके अलावा बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया गया। इसमें आशीष कुमार वरिष्ठ लेखा परीक्षक, मिथलेश कुमार लेखाकार, सेवालाल कनिष्ठ लेखाकार लिपिक, कीर्ति पटेल कनिष्ठ सहायक, रमेश कुमार राय, डीसी, केशराज सिंह डीसी, व रविन्द्र पाण्डेय सर्व शिक्षा अभियान लेखाकर व अखिलेश कुमार दूबे परिचालक अनुपस्थित रहे। निरीक्षण के समय संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी करने पर बताया गया कि जनपद में छात्र/छात्राओं को वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल दो लाख 99 हजार 274 बच्चों के सापेक्ष एक लाख 63 हजार 622 बच्चों को नि:शुल्क यूनीफार्म का वितरण कराया जा चुका है। बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत समस्त बच्चों को नि:शुल्क स्वेटर के वितरण के लिए गाइडलाइन प्राप्त हो चुकी है। जिस पर कार्रवाई प्रतिमान है। निरीक्षण के दौरान सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत प्राप्त व व्यय धनराशि, निर्माण कार्य, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, जूता-मोजा, दिव्यांग बच्चों का चिह्नीकरण व नामांकन, बालिका शिक्षा व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के विषय में विस्तृत जानकारी ली गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed