{"_id":"5ef38d9c8ebc3e42e57b6cbe","slug":"brother-s-charge-girl-s-father-is-responsible-for-death-mirzapur-news-vns5320507124","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई का आरोप, लड़की का पिता ही मौत के लिए जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई का आरोप, लड़की का पिता ही मौत के लिए जिम्मेदार
विज्ञापन
कछवां। देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली पुल से मंगलवार की भोर में स्कूटी पुल पर खड़ा कर गंगा में कूदे युवक का शव बुधवार की सुबह गंगा किनारे उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के भाई ने लड़की के पिता को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए तहरीर देने की बात कही। वहीं पुलिस मोबाइल की सर्विलांस से जांच कर पड़ताल में जुटी है।
भटौली पुल पर सुबह साढ़े चार बजे के करीब एक युवक स्कूटी खड़ा कर गंगा में कूद गया। उधर से गुजर रहे बाइक सवारों ने गुरुसंडी चौकी प्रभारी बीपी सिंह को सूूचना दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। वहां पर गांव की महिलाओं ने बताया कि एक युवक मोबाइल पर बात करने के बाद उसे डिग्गी में रखने के बाद गंगा में कूद गया। उसे न कूदने के लिए आवाज लगाया गया, पर वह नहीं रूका। चौकी प्रभारी ने स्कूटी के नंबर से परिजनों का पता कर सूचना दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश में जुटी रही। देर शाम तक युवक का पता नहीं चला था। बुधवार की सुबह घाट के किनारे युवक का शव उतराया हुआ मिला। शव बाहर आने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक के भाई वैभव प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि उसका भाई अनुभव नगर के जमुनहियां निवासी युवती से प्रेम करता था। उससे शादी करना चाहता था। दोनों ने बीएचयू साउथ कैंपस से साथ में बीएड किया था। दोनों का चयन 69000 शिक्षक भर्ती में हो गया था। लड़की के पिता के कारण उसने पुल से कूद का आत्महत्या किया है। कूदने से पहले वह मां को मैसेज कर मौत का जिम्मेदार लड़की का पिता है। लड़की के पिता के खिलाफ तहरीर दी जाएगी। देहात कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर की सर्विलांस से जांच की जा रही है। मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।