फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brother-in-law killed sister-in-law by slitting her throat over house dispute

Mirzapur News: मकान के विवाद में देवर ने भाभी की गला रेत कर हत्या की

Mon, 01 Jan 2024 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law killed sister-in-law by slitting her throat over house dispute
चुनार। मकान के विवाद को लेकर रविवार को दोपहर करीब पौने एक बजे देवर ने अपनी भाभी की कमरे में चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। चीख पुकार सुनकर जब मोहल्ले लोग पहुंचे तो आरोपी देवर हत्या कर भाग रहा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चुनार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी होने पर मृतका के मायके वालों ने मौके पर पहुंच कर मकान के विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मौके पर जांच करने पहुंचे एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने मातहतों को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी चांद हासमी तीन भाई हैं। चांद हासमी मुंबई में रहकर गाड़ी चलाता है। बेटी की शादी हो चुकी है। घर पर पत्नी रहती है। सबसे छोटा भाई फिरोज परिवार के साथ मुंबई रहता है। दूसरे नंंबर पर जावेद पैतृक मकान के एक हिस्से में रहता है। दूसरे हिस्से में चांद की पत्नी रोजी (40) रहती थी। जिस मकान में रोजी रहती थी। जावेद उस मकान पर कब्जा करना चाहता था। कई बार विवाद किया था। रविवार को सुबह भी विवाद किया, तो रोजी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी जावेद को जमुई पुलिस बूथ ले गई। वहां बिना कार्रवाई के उसे छोड़ दिया गया। पुलिस बूथ से घर लौटने के बाद जावेद सीधे घर आया। वह रोजी के कमरे में गया और चाकू से गला रेत दिया। गला कटने पर रोजी चिल्लाई। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो जावेद हत्या कर भाग रहा था। कमरे में खून से लथपथ रोजी को देख लोगों ने पुलिस और मायके वालों को सूचना दी। सूचना पर चुनार कोतवाल नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ चुनार उमाशंकर सिंह और एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मृतका रोजी के भाई वली मोहम्मद और सादिल निवासी पनियरा थाना राजातालाब वाराणसी भी पहुंचे। वली मोहम्मद ने मकान पर कब्जे के विवाद में जावेद और उसकी मां बीबी बेगम पर बहन रोजी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी जावेद और उसकी मां बीबी बेगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना की जानकारी मिलने पर रोजी का पति चांद मुंबई से घर के लिए चल दिया है।
विज्ञापन


एएसपी नक्सल ओपी सिंह का कहना है कि रोजी अकेले रहती थी। उसका पति मुंबई में रहता है। देवर जावेद का मकान सामने है। उसका रोजी से आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार के बाद रविवार को सुबह भी विवाद हुआ था। जिसके बाद जावेद ने चाकू से गला रेत कर रोजी की हत्या कर दी। मृतका के भाई ने मकान के विवाद को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। जिस पर जावेद और उसकी मां बीबी बेगम पर हत्या क मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed