फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   brother-in-law killed sister-in-law and niece with an ax nephew condition critical in family dispute in mirzapur

दर्दनाक: देवर ने कुल्हाड़ी से वार कर भाभी, भतीजी और भतीजे को उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Nov 2021 10:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 21 Nov 2021 10:38 AM IST
सार

महिला अपने घर में सब्जी काट रही थी। इसी दौरान उसका देवर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और महिला के साथ उसके बच्चों पर ताबड़तोड़ वार किए। जिसमें महिला और उसकी बच्ची की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
brother-in-law killed sister-in-law and niece with an ax nephew condition critical in family dispute in mirzapur
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के  कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंगहर दलित बस्ती में शनिवार की दोपहर पारिवारिक विवाद में देवर ने मकान की छत पर अपनी भाभी, भतीजी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हमले में दिव्यांग भतीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। देर शाम ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने देर शाम उसे  गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन


डंगहर मोहल्ला निवासी पंचम पोस्टमैन थे। उनके पांच पुत्र है। पंचम की मौत के बाद उनके दूसरे नंबर के पुत्र यज्ञनारायण को नौकरी मिली थी। पंचम की पत्नी कलावती को पेंशन मिलती है। दो भाइयों जीत नारायन व यज्ञ नारायण की शादी हो गई है। तीसरे नंबर के सत्य नारायण हलवाई का काम करते हैं। चौथे नंबर का भाई देव नारायण गोवा में रहते हैं। यहां पूरा परिवार एक ही मकान में रहता है।
विज्ञापन


मकान की छत पर सब्जी काट रही थी महिला
शनिवार की सुबह सभी लोग काम पर चले गए। दोपहर में यज्ञ नारायण अपने सबसे छोटे पुत्र बाबू के साथ अपनी बहन के घर रेणुकूट चले गए। मां कलावती गांव में किसी के घर गई थीं। घर पर यज्ञ नरायण की पत्नी रेनू, पुत्री हर्षिका और पुत्र आरुष थे। तभी रेनू का सबसे छोटा देवर राम नारायण ऊर्फ टीपू कोटे की दुकान से राशन लेकर घर आया। रेनू मकान की छत पर सब्जी काट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः माफिया मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई: लखनऊ स्थित करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने रवाना हुई आजमगढ़ की पुलिस

राम नारायण छत पर पहुंचा और भाभी से किसी बात को लेकर विवाद होने पर उसने कुल्हाड़ी से रेनू (35) के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद उसने भतीजे दिव्यांग आरुष (6) पर हमला किया। यह देख वहां से भाग रही भतीजी हर्षिका (9) को सीढ़ी पर पकड़ा और सिर में ताबड़तोड़ वार कर दिया। रेनू और हर्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। 

चीख सुनकर मोहल्ले वाले पहुंचे तो राम नारायण भाग गया। मोहल्ले वालों ने यज्ञ और पुलिस को सूचना दी। पिता यज्ञ नारायण घायल आरुष को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान आरुष की मौत हो गई। 

आरोपी की तलाश में जुटी थी क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम

सूचना पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, एसपी सिटी संजय कुमार वर्मा, सीओ प्रभात राय, कटरा कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने हत्यारोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ेंः दोहरीकरण में लगी पोकलेन से टकराकर बेपटरी हुआ मालगाड़ी का इंजन, चालक ने कूद कर बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed