सोनभद्र: दोहरीकरण में लगी पोकलेन से टकराकर मालगाड़ी का इंजन बेपटरी, चालक ने कूदकर बचाई जान
महुअरिया-दुद्धी रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार दोपहर निर्माण कार्य में लगा पोकलेन लेकर चालक लाइन पार करने लगा। अचानक सामने से मालगाड़ी आ गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले में महुअरिया-दुद्धी रेलवे स्टेशन के बीच देवढ़ी गांव के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक पर रेलवे दोहरीकरण में लगी पोकलेन से मालगाड़ी टकरा गई। जोरदार टक्कर से मालगाड़ी का इंजन बेपटरी हो गया। इस दौरान पोकलेन के चालक ने कूदकर खुद को बचाया। हालांकि उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है।
घटना के पीछे दोहरीकरण कार्य में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही को जिम्मेदार माना जा रहा है। सूचना पाकर रेलवे के अफसर मौके पर पहुंच गए। ट्रैक को दुरुस्त कर परचिालन बहाल कराने में जुट गए। इन दिनों महुअरिया से दुद्धी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है।
मालगाड़ी आते देख चालक पोकलेन से कूदा
शनिवार दोपहर करीब एक बजे कनहर ब्रिज के पास गेट नंबर 55 के पास निर्माण कार्य में लगा पोकलेन लेकर चालक लाइन पार करने लगा। आरोप है कि इस दौरान गेट खुला था। अचानक सामने से मालगाड़ी आते देख चालक केबिन खोलकर कूद गया। ट्रैक पर खड़ी पोकलेन से टक्कर के बाद मालगाड़ी बेपटरी हो गई। करीब आधा दर्जन से अधिक बिजली के पोल तार सहित टूटकर गिर गए।
चोपन-बरवाडीह रेल मार्ग बाधित
भीषण टक्कर की आवाज सुनकर तुरंत ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ड्यूटी पर तैनात गेटमैन अभिषेक कुमार ने बताया कि मालगाड़ी आने की सूचना मिलते ही गेट बंद कर दिया गया था, लेकिन कंट्रक्शन कंपनी के लोगों ने दबाव बनाकर गेट खोलवा दिया।
हादसे से चोपन-बरवाडीह रेल मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। महुअरिया रेलवे स्टेशन अधीक्षक डी उरांव ने बताया कि उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। जल्दी ही रेलवे मार्ग पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
पढ़ेंः गंगा किनारे बसे शहरों में बनारस नंबर वन, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित