फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brother-in-law killed by throwing stones in a dispute of 50 rupees

Mirzapur News: 50 रुपये के विवाद में पत्थर मारकर साढ़ू की हत्या की

Sun, 04 May 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law killed by throwing stones in a dispute of 50 rupees
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अरगजा पांडेयपुर पहाड़ी पर शुक्रवार की रात पाही पर शराब पीने के दौरान दो साढ़ुओं में 50 रुपये को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान छोटे साढ़ू ने बड़े साढ़ू के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। चीख सुनकर ग्रामीण पहुंचे, तो हमला करने वाला भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसएसपी और एएसपी सिटी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस शराब के नशे में हत्या की बात कर रही है तो मृतक की पत्नी 50 रुपये के बकाए को लेकर हत्या का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन

विंध्याचल के महुआरी कला निवासी सुभाष मुसहर की अरगजा पांडेयपुर गांव के पहाड़ी पर पाही है। शुक्रवार की रात को वह पाही पर मौजूद था। पाही पर उसका बड़ा साढ़ू राजीव मुसहर (45) निवासी ग्राम तुलसी थाना लालगंज आया था। रात में शराब पीने के दौरान राजीव और सुभाष में विवाद हो गया। इस पर सुभाष मुसहर ने राजीव के सिर में पत्थर से हमला कर दिया। उसने पत्थर से कई वार किया। राजीव की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सुभाष परिवार को लेकर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुुलिस राजीव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर एसएसपी सोमेन बर्मा, एएसपी सिटी नितेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया। पुलिस के मुताबिक शराब पीने के विवाद में आरोपी ने पत्थर से मारा, जिससे साढ़ू की मौत हो गई। वहीं, मृतक की पत्नी सरोजा देवी ने आरोप लगाया कि उसका पति राजीव और सुभाष शादी में साफ-सफाई करने गए थे। वहां से जो रुपये मिले थे, सुभाष उसमें से 50 रुपये कम दिया था। इसी बात पर दोनों विवाद हुआ था। 50 रुपये के लिए सुभाष ने उसके पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन






............................................
वर्जन

शराब पीने के विवाद में युवक ने साढ़ू के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। - नितेश सिंह, एएसपी सिटी

......................................................

अक्सर साढ़ू के घर आता था राजीव

मिर्जापुर। राजीव अपने छोटे साढ़ू के घर अक्सर आता था। रात में दोनों बैठकर शराब पीते थे। इसके बाद राजीव घर चला जाता था। कभी-कभी रुक जाता था। दोनों मजदूरी करते थे। शुक्रवार की रात शराब पीने के दौरान दोनों में विवाद हो गया। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि राजीव कई बार सुभाष के घर आ चुका है। सुभाष के पकड़े जाने के बाद हत्या की वजह पता चल सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed