{"_id":"616ed6a1a41bf034e43178cf","slug":"brother-and-sister-died-due-to-lightning-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में भाई-बहन की मौत: घर के बाहर बैठे दोनों बिजली की चपेट में आए, अस्पताल में गई जान, गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में भाई-बहन की मौत: घर के बाहर बैठे दोनों बिजली की चपेट में आए, अस्पताल में गई जान, गांव में छाया मातम
Tue, 19 Oct 2021 08:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 19 Oct 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
जिले के अदलाहट थाना क्षेत्र के सुरहां गांव में मंगलवार की शाम बिजली गिरने से भाई-बहन झुलस गए। उन्हें अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार सहित गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
सुरहां गांव निवासी श्याम नारायण बिंद का पुत्र अजित कुमार(15) राजकीय हाईस्कूल भुइलीखास में कक्षा नौ और उसकी बहन ममता(12) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। मंगलवार की शाम भाई बहन मकान के बाहर बैठे हुए थे। अचानक तेज बारिश होने लगी। तब तक दोनों घर में जाते कि बिजली गिर गई और दोनों झुलस गए।
विज्ञापन
चीख सुनकर परिजन बाहर आए और दोनों को सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय पिता मजदूरी करने गए थे। सूचना मिलते ही वह सीएचसी पहुंचे। मृतक अपने तीन भाईयों में दूसरे नंबर और मृतका सबसे छोटी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिर्जापुर
विज्ञापन
हलिया के गढ़वा में बिजली गिरने से झुलसी महिला
उधर, हलिया के गढ़वा गांव में बिजली गिरने से गांव निवासी भुवरी (40) पत्नी प्रेम झुलस गई। वह बरामदे में तीन बच्चों के साथ बैठी हुई थी। अचानक बिजली गिरने से चपेट में आ गई। उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।