फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brother and sister died due to drowning while bathing in Bandhi

Mirzapur News: बंधी में नहाते समय डूबने से भाई-बहन की मौत

Mon, 11 Nov 2024 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister died due to drowning while bathing in Bandhi
चुनार। बलुआ बजाहुर गांव में छठ पर्व पर बुआ के घर आए भाई-बहन रविवार को सुबह बंधी में नहाने चले गए। स्नान के दौरान दोनों बंधी में डूब गए। सूचना पर पहुंचे परिजन ग्रामीण की मदद से दोनों को बंधी से बाहर निकालकर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अदलहाट थाने के भाईपुर खुर्द गांव निवासी शंकर पटेल की पुत्री आरुषि (10) और पुत्र कार्तिक (8) छठ पर्व पर चुनार के बलुआ बजाहुर गांव में अपनी बुआ चांदनी पटेल के घर आए हुए थे। रविवार को सुबह 11 बजे भाई-बहन घर के पास के कुछ अन्य बच्चों के साथ बंधी में नहाने के लिए निकले थे। नहाने के दौरान भाई-बहन डूबने लगे। उन्हें डूबते देख अन्य बच्चे रोते-चिल्लाते घर की ओर भागे। घर आकर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घर वाले मौके पर पहुंचे। जब तक परिवार के लोग वहां पहुंचे, दोनों बच्चे बंधी में डूब गए थे। गांव के ही लल्लू ने डूबे बच्चों को बंधी से बाहर निकाला। परिवार के लोग पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों को सीएचली चचेरी मोड़ ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरुषि व कार्तिक के अलावा शंकर पटेल से और कोई संतान नहीं है। दोनों संतान की मौत मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सीओ चुनार मंजरी राव का कहना है कि बुआ के घर आए भाई-बहन बंधी में नहाते के दौरान डूब गए। उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed