फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Broken roads and drains in the industrial area

Mirzapur News: औद्योगिक आस्थान में टूटीं सड़कें और नालियां

Wed, 25 Feb 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Broken roads and drains in the industrial area
पथरहिया स्थित औद्योगिक आस्थान परिसर में टूटी-फूटी सड़कें, जाम नालियां और गंदगी उद्यमियों के लिए मुसीबत बन गई हैं। सड़क पर बह रहे गंदे पानी और जाम नालियों से फैक्ट्री संचालक और श्रमिक परेशान हैं। मंगलवार को नरोत्तमदास ठक्कर के आवास पर आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों ने इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और समाधान की मांग की। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष मोहनदास अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सड़कें ठीक हैं, लेकिन पटरियों पर उड़ने वाली धूल से परेशानी होती है। उन्होंने इंटरलॉकिंग पत्तियों और समुचित प्रकाश व्यवस्था की मांग की। नरोत्तमदास ठक्कर ने कहा कि पश्चिम और दक्षिण क्षेत्र की सड़कें और नालियां पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। आईआईए के सचिव मनोज खंडेलवाल ने परिसर में धर्मकांटे की आवश्यकता जताई, जबकि उद्यमी श्रीवल्स सिंह ने सार्वजनिक शौचालय की मांग की। उत्कर्ष अग्रवाल ने पोस्ट आफिस को परिसर में स्थानांतरित करने की बात की, क्योंकि यह वर्तमान में बाहर किराये के भवन में संचालित हो रहा है। उद्यमियों ने वर्षों पुरानी पानी टंकी की सफाई, पार्क निर्माण और अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की। संवाद कार्यक्रम में कल्याण अग्रहरी, राकेश बरनवाल, अमित पांडेय, रामजी पांडेय, सुबाष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed