फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brahma Kumaris held a rally to appeal for blood donation.

Mirzapur News: ब्रह्माकुमारीज ने रैली निकालकर की रक्तदान की अपील

Fri, 21 Aug 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Brahma Kumaris held a rally to appeal for blood donation.
रक्तदान जागरुकता रैली निकालते ब्रह्माकुमारीज व अन्य सगठन के लोग। स्रोत- ब्रह्माकुमारीज
विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज की तरफ से संस्था की प्रभारी बिंदु दीदी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नगर में रक्तदान जन जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ डंकीनगंज स्थित ब्रह्माकुमारीज़ उप सेवा केंद्र से हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली डंकीनगंज से प्रारंभ होकर गणेश मंदिर, तुलसी चौक, धुंधी कटरा, बसनहीं बाजार, घंटाघर, वासलीगंज एवं आर्य कन्या होते हुए पुनः डंकीनगंज केंद्र पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए पर्चे वितरित किए गए तथा रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान की अपील की गई। बीके बिंदू ने बताया कि चार दिवसीय रक्तदान अभियान के अंतर्गत 21 अगस्त को जीडी बिनानी कॉलेज, भरूहना में सुबह 10 बजे से से शाम चार बजे तक, 22 व 23 अगस्त को प्रभु उपहार भवन ब्रह्माकुमारीज़ शुक्लहा में और 24 अगस्त को बीएचयू साउथ कैंपस बरकछा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed