{"_id":"678bfef9f6dae59e7c08e362","slug":"brahma-baba-increased-the-respect-of-women-by-donating-property-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-128552-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ब्रह्मा बाबा ने संपत्ति दान कर महिलाओं का बढ़ाया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ब्रह्मा बाबा ने संपत्ति दान कर महिलाओं का बढ़ाया सम्मान
विज्ञापन
मिर्जापुर। शुक्लहा स्थित ब्रह्माकुमारी प्रभु उपहार भवन में शनिवार को प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 56वां स्मृति दिवस समारोह मनाया गया। संस्था प्रधान राजयोगिनी बिंदु दीदी ने सभी को परमात्मा के महावाक्य सुनाए और शिव बाबा को भोग लगाया।
राजयोगिनी बिंदु दीदी ने ब्रह्माबाबा के जीवन मूल्यों से परिचित कराते हुए बाबा युग दृष्टा बताया। बताया कि उस रुढीवादी समाज में जब महिलाओं को बड़े हेय की दृष्टि से देखा जाता था, तब न केवल बाबा ने उन्हे सम्मान दिया बल्कि अपनी सारी चल, अचल संपत्ति उनके नाम से एक ट्रस्ट बनाकर दान कर दी।
उन्होने बताया कि बाबा ने इन माताओं, बहनों को सारे विश्व में सेवा का लक्ष्य दिया और आज पूरे विश्व के 140 देशों में यह संगठन अपने 9000 सेवा केंद्रो और लगभग 50 हजार समर्पित बहनों के माध्यम से मानवता की सेवा कर रहा है। संस्था के विंध्याचल स्थित शिव शक्ति वरदानी भवन में भी सैकड़ों की संख्या में भाई- बहनों अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। केंद्र प्रभारी बी के नीता बहन ने बाबा को भोग लगाया। संवाद