फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BP Mandal played a pivotal role in securing rights for the backward classes.

Mirzapur News: बीपी मंडल ने पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार दिलाने में निभाई अहम भूमिका

Wed, 26 Aug 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
BP Mandal played a pivotal role in securing rights for the backward classes.
सपा कार्यालय पर बीपी मंडल की जयंती मनाते सपा कार्यकर्ता। स्रोत- सपा
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर सामाजिक न्याय के पुरोधा बीपी मंडल की 108वीं जयंती पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाई गई। मड़िहान विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रविन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि बनारस में 25 अगस्त 1918 को एक समृद्ध यादव परिवार में जन्मे स्व. बीपी मंडल का बचपन बिहार के मधेपुरा जिले के मुरहो गांव में बीता। जिनके पिता स्व. रासबिहारी मंडल एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधायक व सांसद के साथ ही अल्प काल के लिए बिहार के मुख्यमंत्री रहे स्व. मंडल ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन में बड़ी ही सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए लोकतंत्र की रक्षा में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित किया था। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमाशंकर कोल ने कहा कि पिछड़ों के हक की खातिर देश में सामाजिक न्याय के एक बड़े पैरोकार माने जाने वाले मंडल ने द्वितीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक रूप से पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण की ऐतिहासिक सिफारिश की थी। इस अवसर पर आदर्श यादव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, गुलाब चंद्र यादव, आदर्श यादव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, राजेश भारती, अभय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed