फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Boycott of lawyers continues over shifting of GST office

Mirzapur News: जीएसटी कार्यालय स्थानांतरित करने को लेकर अधिवक्ताओं का बहिष्कार जारी

Sun, 03 Mar 2024 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Boycott of lawyers continues over shifting of GST office
मिर्जापुर। राज्य जीएसटी कार्यालय को नगर सीमा से बाहर परसिया क्षेत्र में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में नगर के तीनों बार कर अधिवक्ता एसोसिएशन, टैक्सेशन बार एसोसिएशन और विंध्य टैक्स बार एसोसिएशन की तरफ से संयुक्त रूप से विरोध जताया गया। अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन शनिवार को भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर शिवाला महंत स्थित राज्य जीएसटी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं को विभिन्न व्यापारिक संगठनों का भी साथ मिला। वक्ताओं ने एक स्वर में किसी भी कीमत पर राज्य जीएसटी कार्यालय स्थानांतरित नहीं होने देने की चेतावनी दी। अधिवक्ताओं एवं व्यापारियों ने जीएसटी के संयुक्त आयुक्त प्रशासन दिनेश कुमार दुबे को ज्ञापन दिया। अधिवक्ताओं एवं व्यापारियों ने आंदोलन को चरणबद्ध तरीके जारी रखने का निर्णय लिया। इस दौरान भगवती प्रसाद चौधरी, दीपचंद जैन, राजेन्द्र जैन, संजय सिंह गहरवार, शत्रुघ्न केसरी, मनोज अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, हौसिला द्विवेदी, कुलदीप खंडेलवाल, सुरेंद्र सिंह, कृष्ण कांत गुप्ता, रामजी, धर्मेन्द्र, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed