फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Boy dies after coming under tractor wheel

Mirzapur News: ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आने से बालक की मौत

Fri, 17 Mar 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Boy dies after coming under tractor wheel
चील्ह। थाना क्षेत्र के महंगीपुर गांव में बृहस्पतिवार को सुबह ट्रैक्टर से गिरकर बालक पहिया के नीचे आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए खम्हरिया के निजी अस्पताल में ले गए। जहां डाॅक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के महंगीपुर गांव निवासी कमलेश यादव खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनसे दो पुत्र हैं। कमलेश के पिता कलंदर की चाय-पान की दुकान है। कलंदर के छोटे भाई राजाराम ट्रैक्टर लेकर घर से अपने कहीं जा रहे थे। वे सुबह साढ़े सात बजे ट्रैक्टर लेकर निकले थे। ट्रैक्टर-ट्राली पर गांव के बच्चे बैठे थे। ट्रैक्टर के आगे चालक के पास कमलेश का छह वर्षीय पुत्र अर्पित भी बैठा था। ट्रैक्टर कुछ दूर चला था कि रास्ते में गड्ढा पढ़ने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इस बीच ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में जाने पर अर्पित गिरकर पहिया के नीचे आ गया। हादसे में अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए खम्हरिया के निजी अस्पताल में ले गए। जहां डाॅक्टर ने अर्पित को मृत घोषित कर दिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों ने बालक का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष समर बहादुर ने बताया कि ट्रैक्टर से गिरकर पहिया के नीचे आने से बालक की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed