फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Both the killers arrested, angry relatives jammed

दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

Mon, 12 Sep 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Both the killers arrested, angry relatives jammed
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के पोखरा मोहल्ले में शराब पीने के दौरान पैसे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गले में ट्यूबलाइट घोंपकर हत्या किए जाने के मामले में सोमवार को सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कचहरी चौकी के पास सड़क जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन देकर किसी तरह से जाम समाप्त कराया। इस बीच सोमवार को शाम को इस मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने हत्या के इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कचहरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है। उन्होंने शहर कोतवाल अरविंद कुमार मिश्रा के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के पोखरा मोहल्ले में स्थित देशी शराब की दुकान पर गए राज मिस्त्री महेश विश्वकर्मा का पैसा छीनने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। शराब की दुकान के बगल के रास्ते में आरोपियों ने महेश की पिटाई करते हुए गले में ट्यूबलाइट घोंप दिया था। मारपीट के दौरान महेश के ससुराल वाले भी पहुंच गए और उन लोगों ने आरोपी सुरेश सोनकर की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। इस खूनी संघर्ष में ट्यूब लाइट घोंपे जाने से महेश विश्वकर्मा की मौत हो गई, जबकि सुरेश को रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह महेश के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव लेकर जा रहे परिजनों ने कचहरी पुलिस चौकी के पास आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकरर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर शहर व देहात कोतवाली के साथ ही पड़री व कछवां थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जाम में शामिल लोग इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के अलावा मुआवजे की मांग कर रहे थे। मौके पर सीओ सिटी प्रभात राय भी पहुंचे। उन्होंने आरोपितों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन माने और शव लेकर विसुंदरपुर घाट की ओर गए। उधर, रास्ते में एसपी आवास के पास भी महिलाओं ने प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने जाम समाप्त करा दिया। अंतिम संस्कार होने तक काफी संख्या पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच आरोपी सुरेश को अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी सोहन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सिटी प्रभात राय का कहना है कि महेश की हत्या के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें से एक आरोपी सुरेश का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा था, उसे डिस्चार्ज होने पर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा दूसरे आरोपी सोहन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि दो पक्षों के बीच में मारपीट हुई थी। पूछताछ में पता चला कि महेश और सुरेश शराब पी रहे थे। इस दौरान महेश ने सुरेश से गांजा की मांग की। इस पर सुरेश ने कहा कि गांजा उपलब्ध नहीं करा पाएगा। इस बात को लेकर विवाद होने पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। चोट लगने के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां महेश की मौत हो गई, जबकि सुरेश को रेफर कर दिया गया। सुरेश और सोहन पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed