फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Both cylinders kept in the ambulance were empty; death occurred due to lack of oxygen.

Mirzapur News: एंबुलेंस में रखे दोनों सिलिंडर थे खाली, ऑक्सीजन नहीं मिलने से हो गई मौत

Tue, 25 Nov 2025 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Both cylinders kept in the ambulance were empty; death occurred due to lack of oxygen.
एपेक्स अस्पताल में वृद्ध की मौत होने के बाद हंगामा कर रहे परिजनों को समझाती पुलिस। स्रोत- सोशल 
चुनार। समसपुर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में सोमवार को इलाज के दौरान वृद्ध की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। पड़री के नेवढि़या निवासी लालजी यादव (71) की सोमवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ी तो परिजन इलाज के लिए उन्हें हॉस्पिटल ले गए। जहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक की आशंका जताते हुए प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देख उन्हें वाराणसी के लिए कर रेफर दिया। परिजनों का आरोप है कि हास्पिटल से एंबुलेंस में शिफ्ट करने के दौैरान सिलिंडर का ऑक्सीजन समाप्त हो गया। चालक ने दूसरा सिलिंडर लगाया लेकिन उसमें भी ऑक्सीजन नहीं था। एंबुलेंस में कोई टेक्नीशियन भी नहीं था। इससे वृद्ध की हालत बिगड़ती चली गई। सझौली गांव के पास वृद्ध ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे। हंगामा करने लगे। कोतवाल विजय शंकर सिंह मौके पर पहुंचे। समझाकर मामले को शांत कराया। एपेक्स हास्पिटल प्रबंधक नवीन कुमार का कहना है कि मरीज की हालत पहले से नाजुक थी। परिजन आयुष्मान कार्ड से उपचार कराना चाहते थे। बीएचयू ले जाने की जिद पर अड़े थे। हास्पिटल से ऑक्सीजन लगाकर ही वृद्ध को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed