फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Booths will be set up in village-village to increase vaccination

टीकाकरण बढ़ाने के लिए लगेगा गांव-गांव में बूथ

Sun, 13 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Booths will be set up in village-village to increase vaccination
सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण तेजी से नहीं हो रहा है। गांव में कोरोना और उसके टीकाकरण को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां हैं। सरकार की ओर से ग्रामीणों को इन भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास तो किया जा रहा है इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण अभियान तेजी नहीं पकड़ रहा है। खास तौर पर ग्रामीण महिलाओं में टीके को लेकर जागरूकता नहीं है। इसके चलते, अभी भी गांव में ही कोविड के मरीज अधिक मिल रहे हैं। हाटस्पाट गांव में अधिक है। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक संक्रमण गांव में फैला। इसका कारण चुनाव तो रहा ही गांव में कोविड को लेकर लोगों में जागरूकता की भी कमी रही। इस कारण शहर की अपेक्षा चार गुना कोविड केस ग्रामीण क्षेत्र में मिल रहे। टीकाकरण को लेकर गांव के लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां है, जिसके चलते लोग टीका नहीं लगवा रहे हैं। इसमें भी खास तौर से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं टीका नहीं लगवा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार केे जिले के सभी 12 ब्लाकों के कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के लिए टीकाकरण कैंप लगाया गया। कैंप में जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी और अन्य जनप्रतिनिधियों को टीका लगाया गया। इसके बाद, अब गांव-गांव कैंप लगेगा। जिले में 809 गांव है। हर गांव में कैंप लगाने से पहले प्रधान, कोटेदार, आशा और आंगनबाड़ी ग्रामीणों को टीकाकरण के बारे में जागरूक करेंगी और उनको अगले दिन होने वाले टीकाकरण कैंप में आकर टीका लगाने के बारे में बताएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed