फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bolero struck, wife dies after husband

बोलेरो ने मारा टक्कर, पति के बाद पत्नी ने तोड़ा दम

Tue, 16 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bolero struck, wife dies after husband
जिगना। थाना क्षेत्र के घोसीपुर के मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर प्रयागराज की तरफ से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी को मंडलीय अस्पताल रेफर कर रहे थे कि उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के सिकराकला गांव निवासी हरिशंकर बिंद (56) पत्नी उषा देवी (51) को बाइक पर बैठा कर जिगना थाना क्षेत्र के गोसीपुर गांव निवासी अपनी पुत्री रीता देवी के घर जा रहा था। वह बेटी के घर जाने वाले रास्ते पर हाथ देकर मुड़े थे कि जिगना से गैपुरा की ओर आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिगना पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले गई। जहां पर चिकित्सक ने हरिशंकर बिंद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल उषा देवी को मंडलीय अस्पताल रेफर किया जा रहा था तभी उन्होंने भी दम तोड़ दिया। हरिशंकर राजगीर था। उसे तीन पुत्री और दो पुत्र है। इसमें एक पुत्र गणेश की शादी नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर बोलेरो कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed