फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bolero driver rammed grooms uncle after dispute in mirzapur

गुस्से में रौंद डाला: मोदी-योगी को लेकर बहस के बाद जीप चालक ने दूल्हे के चाचा पर चढ़ाया वाहन, मौत से कोहराम

Mon, 12 Jun 2023 02:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 12 Jun 2023 02:58 PM IST
सार

मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर महोखर गांव के समीप बरात से लौटते समय बोलेरो चालक ने दूल्हे के चाचा को अपने वाहन से उतार कर कुचल दिया। मौके पर ही दूल्हे के चाचा की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह छह बजे की है। 

विज्ञापन
Bolero driver rammed grooms uncle after dispute in mirzapur
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदी-योगी की तारीफ इतनी नागवार गुजरी कि चालक ने दूल्हे के चाचा पर गाड़ी चढ़ा दी। इससे उनकी मौत हो गई। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर महोखर के पास सोमवार  सुबह लगभग साढ़े छह बजे हुई घटना से नाराज परिजनों ने मौके पर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर एडीएम और एएसपी सिटी पहुंचे और समझाकर जाम समाप्त कराया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


कोलाही गांव निवासी राकेश धर दुबे के पुत्र प्रमोद कुमार दुबे की शादी प्रतापगढ़ के रानीगंज निवासी सोनिया पांडेय के साथ रविवार को थी। बरात मिर्जापुर के राम जानकी पैलेस, रीवा रोड गई थी। सोमवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे विवाह की रस्म समाप्त होने पर रिश्तेदार घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

दूल्हे के चाचा ने की मोदी-योगी की तारीफ

दूल्हे के चाचा राजेश धर दुबे (50), कठवइया निवासी लालजी मिश्रा, महोखर निवासी धीरेंद्र कुमार पांडेय व तीन लड़कों समेत सात लोग जीप से घर के लिए निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: लाखों की 'हेराफेरी' में बर्खास्त 7 पुलिस कर्मियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, भेजे जा सकते हैं जेल

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रास्ते में सियासी चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी की तारीफ हो रही थी। लेकिन, चालक अमजद, निवासी विजयपुर को यह रास नहीं आ रही थी। इसको लेकर राजेश धर से उसकी कहासुनी भी हुई। चालक गैपुरा चौराहे पर एक व्यक्ति को उतारने के बाद गाड़ी लेकर अतरैला मार्ग की ओर जाना चाहा।

इस पर राजेश धर ने धीरेंद्र पांडेय को महोखर छोड़ने के लिए कहा। लेकिन, चालक ने इन्कार कर दिया। हालांकि वाहन बुक करने वाले व्यक्ति से बात होने पर चालक महोखर तक आया। यहां धीरेंद्र को उतारने के बाद राजेश व चालक में फिर बहस हो गई। इस दौरान चालक ने जीप का दरवाजा खोलकर राजेश धर को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया और कहा कि तुम्हें नहीं ले जाऊंगा। तब राजेश धर जीप के सामने आ गए और कहा कि क्यों नहीं ले चलोगे। इतने में चालक ने राजेश धर पर जीप चढ़ा दी।

चालक उन्हें लगभग 20 मीटर तक घसीट ले गया। लोगों ने शोर मचाया तो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। इसके बाद परिजनों पर सड़क जाम कर डीएम और एसपी को बुलाने की मांग की। सूचना पर थानाध्यक्ष अतुल राय के बाद सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा पहुंचे। परिजनों ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की। सुबह करीब नौ बजे के बाद एडीएम शिव प्रताप शुक्ला, एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति, एसडीएम सदर चंद्रभानु सिंह पहुंचे और लोगों को आश्वस्त किया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। तब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

राजेश के भाई राकेश दुबे की तहरीर पर चालक अजमद निवासी विजयपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि जीप सवार लोगों के बयान लिए गए हैं। चालक ने जानबूझ कर हत्या की है। जांच की जा रही है। घटना के करीब छह घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed