फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bolero driver dies after hitting divider while saving cow

Mirzapur News: गाय को बचाने में डिवाइडर से टकराकर बोलेरो चालक की मौत

Wed, 24 Jan 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bolero driver dies after hitting divider while saving cow
मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के पास सोमवार को देर शाम को गाय को बचाने में डिवाइडर से टकराकर बोलेरो सवार की मौत हो गई। बोलेरो सवार छह अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो सड़क से हटवाया।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा कला गांव निवासी सत्येेंद्र बहादुर (32) पुत्र झब्बू लाल सोमवार को शाम को परिवार के सर्वेश, शनि, मुकेश, सुभाष, शुभम, दीपू को बोलेरो से लेकर अपने साढ़ू सुभाष के घर भरपुरा जा रहे थे। रास्ते में पड़री थाना क्षेत्र के कोटवा के पास सामने आ रही गाय को बचाने में बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो चालक सत्येंद्र के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सत्येंद्र पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी भाभी गुलशन देवी बरकछा कला गांव की प्रधान हैं। प्रधान के देवर की मौत से मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़ लगी रही। थानाध्यक्ष पड़री विरेंद्र सिंह ने बताया कि डिवाइडर से टकराकर बोलेरो सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed