{"_id":"67f6cc814d27d69f460ac7ef","slug":"boat-operation-in-restricted-area-sdm-sought-report-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-132113-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: प्रतिबंधित क्षेत्र में नौका संचालन, एसडीएम ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: प्रतिबंधित क्षेत्र में नौका संचालन, एसडीएम ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
मिर्जापुर। वन अपराधों पर अंकुश लगाने और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जिले के जिले में बुधवार को बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने अवैध खनन, परिवहन की जांच की। एसडीएम के निरीक्षण में प्रतिबंधित क्षेत्र में नौका संचालन होते मिला। इस पर उन्होंने रिपोर्ट मांगी है।
एसडीएम सदर गुलाब चंद ने जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव स्थित कछुआ सेंचुरी की जांच की। अवैध बालू खनन और नौका से परिवहन की शिकायत पर खान अधिकारी के साथ एसडीएम पहुंचे तो एक दर्जन से अधिक बड़ी नावें मिलीं। टीम को देख नाविक अपनी नावें लेकर गंगा उस पार भाग गए। इस पर एसडीएम ने लेखपाल की नाव मालिकों को चिह्नित कर बृहस्पतिवार तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। सक्तेशगढ़ वन क्षेत्र में क्षेत्रीय वनाधिकारी आनंद शेखर के नेतृत्व में अहरौरा टोल प्लाजा पर वाहनों के परमिट की जांच की गई। वन दरोगा त्रिभुवन सिंह ने आरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण की जांच की। वन क्षेत्राधिकारी चुनार आनंद शेखर ने चुनार क्षेत्र के टकटकइया पहाड़ी पर जांच की। इसी तरह लालगंज, ड्रमंडगंज, सृकृत, मड़िहान, पटेहरा आदि वन क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया।