फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Blood transfusion given to Padma Vibhushan Pt. Chhannulal Mishra, his health improves

Mirzapur News: पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र को चढ़ाया गया रक्त, सेहत में सुधार

Sat, 13 Sep 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Blood transfusion given to Padma Vibhushan Pt. Chhannulal Mishra, his health improves
रामकृष्ण सेवाश्रम अस्पताल में भर्ती पे. छन्नू लाल मिश्र से मिलने पहुंचे नग विधायक रत्नाकर मिश्र
मिर्जापुर। पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र को बुखार के बाद शुक्रवार को रक्त की कमी होने पर एक यूनिट रक्त चढ़ाया गया। वह लोहिया तालाब स्थित रामकृष्ण सेवाश्रम अस्पताल में भर्ती हैं। दो दिन पहले बुधवार को पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की तबीयत बिगड़ने पर मेेडिकल कॉलेज की टीम उनके घर जांच करने पहुंची थी। 89 वर्षीय पं. छन्नूलाल मिश्र महंत शिवाला स्थित अपनी बेटी प्रो. नम्रता मिश्रा के साथ रहते हैं। प्राचार्य डॉ. संजीव सिंह के साथ पहुंची डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की थी। मंडलीय अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि पं. छन्नूलाल मिश्र को बुखार और इंफेक्शन हुआ है। बेड सोर हो गया है। रक्त कम होने पर रक्त चढ़ाने की सलाह दी गई। एक यूनिट रक्त चढ़ा है। पं. छन्नूलाल मिश्र की बेटी प्रो. नम्रता मिश्रा ने बताया कि एक माह में चार बार रक्त जांच हुई है। हर बार अलग-अलग रिपोर्ट आई है। एक बार सोडियम अधिक आया तो दोबारा प्रोटिन बढ़ गया। इसके बाद उनका रक्त कम होता गया। वह सात माह से बेड हैं। उनकी स्कीन पतली हो गई है। रामकृष्ण सेवाश्रम के डॉ. विनोद कांबले, मेडिकल कॉलेज के डॉ. पंकज ने ब्लड चढ़ाने के बाद स्कीन की ड्रेसिंग करने की बात कही। रक्त चढ़ने के बाद हालत में सुधार आया है। अब वह बोल पा रहे है। शरीर का सुजन कम हुआ है।
विज्ञापन


विधायक रत्नाकर मिश्र ने जाना पं. छन्नूलाल मिश्र का हाल

मिर्जापुर। विधायक रत्नाकर मिश्र शुक्रवार को लोहिया तालाब स्थित रामकृष्ण सेवा आश्रम हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत के स्तंभ, पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनका कुशलक्षेम जाना। विधायक ने मां विंध्यवासिनी से पं. मिश्र के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed