{"_id":"57c1def04f1c1b0d4bd50a3d","slug":"bleed-air-clashed-two-bikes-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरूहवा में दो बाइक भिड़ीं, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरूहवा में दो बाइक भिड़ीं, एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र के राजगढ़-घोरावल मार्ग पर कोन भरूहवा गांव के पास शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पुलिस ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
सोनभद्र जनपद के बैडाड़ गांव निवासी काशी 32 वर्ष पुत्र मारवाड़ी शुक्रवार को सोनभद्र जिले में किसी काम से गया था। लौटते समय राजगढ़ के रास्ते से घर जा रहा था। रात करीब 11 बजे काशी जैसे ही कोन भरूहवां गांव के पास पहुंचा कि नदिहार में पानी की दूकान चलाने वाला राकेश (42 वर्ष) पुत्र बेनी प्रसाद निवासी नदिहार दूकान बंद कर बाइक से घर के िलए रवाना हुआ। रात 11 बजे राजगढ़ घोरावल मार्ग पर कोन भरूहवा गांव के पास उसकी बाइक काशी की बाइक से टकरा गई। जिसमें काशी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने घायल राकेश को वाराणसी भेजवाते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।