{"_id":"5787e2644f1c1b1b0813fdd7","slug":"bjp-worker-agitated-in-thanas","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाजनों ने थानों पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाजनों ने थानों पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध, हत्या लूट की वारदातों के विरोध में गुरुवार की दोपहर अहरौरा थाने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। इस दौरान धरना प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित पत्रक एसडीएम चुनार अवधेश मिश्रा को सौंपा।
भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद से हत्या, लूट, अपहरण की घटनाओं में वृद्धि हुई। रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि सपा सरकार से जनता ऊब चुकी है। इस दौरान जगदीश सिंह, हरिशंकर सिंह, ओम प्रकाश केसरी, पारसनाथ अग्रहरि, रमेश दूबे, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
जमालपुर संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में जमालपुर थाने का गुरुवार को घेराव किया। जिलाध्यक्ष ने एसडीएम चुनार अवधेश मिश्रा को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता किशोर सिंह और संचालन धर्मराज सिंह ने किया। इस दौरान नवीन पांडेय, रमाशंकर सिंह पटेल, प्रियंका पटेल, सुभाष राय, रजनीश भूषण सिंह, डा. उदय, धर्मराज सिंह आदि रहे।