फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP will form government in the state, said Some

प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार : सोम

Sun, 10 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 10 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
BJP will form government in the state, said Some
bjp logo
मेरठ के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने शनिवार को विंध्यधाम में मत्था टेककर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन-पूजन के बाद प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। कछवां क्षेत्र में एक कार्यक्रम में भारत माता की जय बोलने पर विवाद के मुद्दे पर कहा कि संघ प्रमुख से उनकी रात अलग है। जो भारत में रहता है, उसे जय बोलना ही चाहिए।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर दंगे के बारे में कहा कि प्रदेश सरकार के प्रभावशाली मंत्री इसमें शामिल थे, लेकिन उन्हें साजिश के तहत आरोपी बनाकर जेल भेजा गया। कहा कि कांग्रेस और सपा ने मिलकर भाजपा को बदनाम करने के लिए दंगा कराया था। कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो प्रदेश का ही कोई भाजपा नेता मुख्यमंत्री बनेगा। सोम को तीर्थ पुरोहित रत्नाकर मिश्र ने दर्शन-पूजन कराया।
विज्ञापन


उधर, कछवां क्षेत्र के केवटान में हो रहे भागवत कथा में शामिल होने आए संगीत सोम ने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी। अभी किसी से गठबंधन की योजना नहीं है। कहा कि पार्टी समाज के विकास के लिए काम करती है। पहला लक्ष्य है कि देश सुरक्षित हो। कहा कि क्षेत्र में पार्टी ने जो उपलब्धि हासिल की है, उसे जनता जानती है। संघ के प्रमुख ने जो कहा था कि भारत माता का जय बोलने के लिए किसी पर थोपा नहीं जा सकता है। लेकिन मेरा मानना है कि जो भारत में रहता है उसे जय कहना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed