फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP wants to end the constitution and reservation: Shyam Lal

भाजपा खत्म कर देना चाहती है संविधान व आरक्षण : श्यामलाल

Thu, 08 Aug 2024 05:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
BJP wants to end the constitution and reservation: Shyam Lal
मिर्जापुर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल सबरी ने कहा कि भाजपा संविधान और आरक्षण खत्म कर देना चाहती है। पीडीए को अधिकार मिलेगा, तभी सबको आरक्षण का हक मिल सकेगा।
विज्ञापन

सपा के प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को साईं गार्डन में आयोजित मान-सम्मान-स्तंत कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा गरीबों, दलित और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए कटिबद्ध है। उसी के तहत संविधान मान की स्थापना की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में सपा मझवां विधानसभा समेत प्रदेश की 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सपा संविधान और आरक्षण बचाने के लिए कटिबद्ध है। महात्मा ज्योतिबा फूले ने भी सभी को संख्या के अनुपात में आरक्षण देने की बात कही थी। संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर ने 1950 में आरक्षण को संवैधानिक दर्जा दिया था। उनका उद्देश्य संख्या के अनुपात प्रतिनिधित्व देना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उस आरक्षण को अमल में न लाकर उसे समाप्त कर रही है। सरकार युवाओं को नौकरी इसलिए नहीं दे रही है कि कहीं आरक्षण न देना पड़ जाए। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि मान-सम्मान-स्तंभ की रक्षा के लिए कार्यकर्ता संकल्पित हैं। इस दौरान एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद, पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, प्रभावती यादव, शिवशंकर सिंह यादव, जगतम्बा सिंह पटेल, आशीष यादव, अशोक यादव, रामराज पटेल, रोहित शुक्ला, कीर्ति कोल, राजेश भारती, सतीश मिश्रा आदि मौजूद रहे। इससे पहले विभिन्न स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed