फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP unprecedented victory Jume

अभूतपूर्व जीत पर झूमे भाजपाई 

Wed, 24 Dec 2014 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 24 Dec 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
BJP unprecedented victory Jume
 नगर के बरौंधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मंगलवार को उस समय पटाखों की आवाज से गूंज उठा, जब पार्टी को झारखंड व जम्मू काश्मीर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल हुई।
विज्ञापन


इसके बाद तो पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर एक दूसरे को बधाई दी।

जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में पार्टी ने जीत हासिल कर केंद्र में सरकार बनाया है।

झारखंड व जम्मू कश्मीर में मिली जीत ने यह साबित कर दिया कि वो दिन दूर नहीं जब सभी प्रदेशों में पार्टी की सरकार बनेगी।

उन्होंने दावा किया उत्तर प्रदेश में भी आगामी विधानसभा चुनाव जीत कर पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। साथ ही सरकार बना कर प्रदेश की जनता की समस्याओं व उनके उत्थान का कार्य करेगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, क्षेत्रीय मंत्री मनोज जायसवाल, एमएलसी केदारनाथ सिंह, मीडिया प्रभारी विकेश्वर प्रताप सिंह, पालिकाध्यक्ष राजकुमारी खत्री, उत्तर मौर्या, आशुकांत चुनाहे, विद्याधर तिवारी,
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय यादव, प्रीतम केशरवानी आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी व्यापार मंडल सदस्य राजेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झारखंड व जम्मू कश्मीर में मिली जीत को लेकर

ग्रीनलैंड कालोनी में पटाखा फोड़ व मिठाई वितरित कर खुशियों को इजहार किया। इस जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 प्रसन्नता प्रकट करने वालों में अभिषेक चौबे, राकेश, डा.एसके बागची, अजय कुमार मिश्रा, संदीप मन्नू जायसवाल, वीरेंद्र गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, शिवकुमार केशरवानी, मनीष कुमार केशरवानी, प्रदीप कुमार मिश्रा व नीरज मौर्या आदि शामिल रहे।


भाजपा की उत्तर प्रदेश प्रदेश इकाई में कार्यसमिति सदस्य कौशल कुमार के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें झारखंड व जम्मू कश्मीर में जीत पर मिठाई वितरित कर खुशी जताई गई।

इस अवसर पर बृजभूषण सिंह, रामचंद्र गुप्ता, अंबिका साहू, नितिन विश्वकर्मा, दिनेश तिवारी, सूरज चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed