फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP state president met ailing mother, asked for her well being

बीमार मां से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की मुलाकात, पूछा कुशलक्षेम

Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP state president met ailing mother, asked for her well being
जमालपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह वृहस्पतिवार की रात अपने पैतृक गांव ओड़ी पहुंच कर अपनी माता का हालचाल लिया। मां रामा देवी की तबीयत खराब होने की सूचना पर गाजीपुर से अचानक रात करीब आठ बजे गांव पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपनी मां के पास काफी देर तक बैठकर न सिर्फ उनका आशीर्वाद प्राप्त किया बल्कि कुशलक्षेम पूछा। इससे पहले वे ओड़ी चट्टी पर स्थित गिरजा माता मंदिर एवं हनुमान मंदिर परिसर में माथा टेका। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे निकल गए। शुक्रवार की सुबह गांव के ग्रामीणों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से गरई नदी में हुए अतिक्रमण को हटाने के साथ ही हसौली से गोगहरा के बीच नदी सफाई कराए जाने व रामपुर से जलालपुर तक बनाए जा रहे सड़क को मानक के हिसाब से बनवाए जाने की मांग को लेकर पत्रक सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ने फोन से सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सड़क को निर्माण पारदर्शी तरीके से कराये जाने के लिए निर्देश दिए। ओड़ी गांव में तालाब सौंदर्यीकरण के कार्य को भी कराने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रदे श अध्यक्ष के आने की सूचना पर एसडीएम चुनार नीरज पटेल, सीओ मड़िहान, बीडीओ सूर्यनारायण पांडेय एवं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज भी पुलिस बल के साथ सुरक्षा मे मुस्तैद रहे। इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, संजय सिंह, नरसिंह चौहान, गौरव सिंह, जोशी पटेल, मोतीलाल सिंह, सतवंत भारती, धीरज सिंह, श्रीपति सिंह, राजेंद्र सिंह, दद्दन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed