फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP's Raju Kannojia became District Panchayat President

भाजपा के राजू कन्नौजिया बने जिला पंचायत अध्यक्ष

Sat, 03 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
BJP's Raju Kannojia became District Panchayat President
मिर्जापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी के राजू कन्नौजिया को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी आशा देवी को 36 मतों से पराजित किया। राजू कन्नौजिया को 40 मत तथा आशा को मात्र चार मत ही प्राप्त हुए। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने विजयी जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रमाणपत्र प्रदान किया। यह पहला मौका है जब भाजपा के किसी प्रत्याशी ने जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीट पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हो गया। छानबे विकास खंड के वार्ड चार के जिला पंचायत सदस्य मो. शाहनवाज खां ने सबसे पहला वोट डाला। उनके बाद महिलाओं में सीता देवी ने मतदान किया। इसके बाद तो मतदान के लिए मतदाता आते चले गए। पहले घंटे में ही दर्जन भर से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। पूरा मतदान दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर समाप्त हो गया। उस समय तक 44 में से शत प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद निर्धारित समय दोपहर तीन बजे मतगणना शुरू हुई और राजू कन्नौजिया को विजयी घोषित कर दिया गया। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान एवं मतगणना संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य में लगे प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर शिव प्रसाद, सहायक निदेशक मत्स्य, क्षेत्राधिकारी नगर के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रेक्षक ने अधिकारियों को दिया निर्देश
मिर्जापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के पहले ही प्रेक्षक व राज्य सूचना आयोग के सचिव जगदीश प्रसाद मतदान केंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने ने एडीएम सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान करने के बाद यदि कोई मतदाता रुकना चाहता है तो उसको अलग बैठाया जाए। उसकी व्यवस्था की जाए। यदि जाना चाहता है तो उसे जाने दिया जाए। यह इसलिए कि बार-बार आने जाने में निरीक्षण में समय लगता है। उससे बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस से मतदान के लिए पहुंची जिला पंचायत सदस्य
मिर्जापुर। हलिया वार्ड तीन से विजयी जिला पंचायत सदस्य अमरावती देवी एंबुलेंस से मतदान के लिए पहुंची। वह बीमार थी। उनको अस्थमा की बीमारी थी। उनको प्रयागराज के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। एंबुलेंस से मतदान स्थल तक ले जाने के लिए व्हील चेयर मंगाया गया। उससे वह मतदान केंद्र तक गई। वहां उसके पति केशव ने महिला की तरफ से मतदान की अनुमति मांगी। जांच पड़ताल के बाद उसको अनुमति दे दी गई। उन्होंने मतदान किया।

भाजपा ने पहली बार दर्ज की जीत
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। भाजपा के प्रत्याशी राजू कन्नौजिया ने 40 मत पाए जबकि विपक्षी सपा की आशा देवी को मात्र चार मत से ही संतोष करना पड़ा। यहां तक की आशा को अपनी पार्टी के सदस्यों का भी मत नहीं मिल सका। सपा का दावा था कि उसके एक दर्जन से अधिक सदस्य इस बार जिला पंचायत सदस्य बने हैं। उसके बाद उसके प्रत्याशी को मात्र चार मत मिले। यह संख्या पार्टी के अंदर की कहानी स्वयं ही बयां कर रही है। यह पहली बार है जब कि भाजपा ने जीत दर्ज की। हालांकि राजू बसपा के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य बने और कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए। राजू कन्नौजिया को पूर्व एमएलसी विनीत सिंह का विश्वासपात्र माना जाता है। इससे पहले दो बार पूर्व एमएलसी की पत्नी प्रमिला सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed