फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP MP Manoj Tiwari reached Vindhya Dham

Mirzapur News: भाजपा सांसद मनोज तिवारी पहुंचे विंध्य धाम

Mon, 24 Apr 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Manoj Tiwari reached Vindhya Dham
विंध्याचल। भाजपा सांसद मनोज तिवारी मृदुल अक्षय तृतीया तिथि पर परिवार के साथ मां विंध्यवासिनी के धाम पहुंचे। अपने दो बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। रविवार को सुबह लगभग 10 बजे पुरानी वीआईपी मार्ग स्थित एक होटल में पहुंचे। स्नान के उपरांत सुबह 11 बजे पुरानी वीआईपी मार्ग होते हुए गणेश द्वार से गर्भगृह में पहुंचे। मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान पूर्वक मां का दर्शन-पूजन अर्चन कर मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं के दर्शन के उपरांत छत पर गुंबद की परिक्रमा की। फिर मां गंगा का दर्शन किया। इसके उपरांत राधा कृष्ण मंदिर में अपने दोनों बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। मुंडन संस्कार कराने के उपरांत झांकी दर्शन कर मंदिर से बाहर निकले। दर्शन-पूजन तीर्थ पुरोहित सुमित पांडेय ने कराया। इस दौरान नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा, एएसपी श्रीकांत प्रजापति, थाना प्रभारी अतुल राय, धाम चौकी प्रभारी दयाशंकर ओझा, मंदिर सुरक्षा प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने बताया कि अपनी दो पुत्रियों के मुंडन संस्कार के लिए मां विंध्यवासिनी के दरबार में आए हैं। परिवार के सभी मांगलिक कार्य मां विंध्यवासिनी के दरबार में ही होते हैं। प्रयागराज कांड के विषय पर मनोज तिवारी ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश की सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ा है। सरकार अपना काम कर रही है। कोर्ट अपना काम कर रही है और पुलिस अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed