फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP industrialists government

बीजेपी उद्योगपतियों की सरकार

Sat, 06 Mar 2021 09:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
BJP industrialists government
मिर्जापुर। कांग्रेस के नदी अधिकार यात्रा का शनिवार को जिले में स्वागत किया गया। छानबे विकास खंड के देवरी ग्रामसभा में पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी प्रयागराज में मल्लाह, केवट, बिंद और निषादों की नाव को तोड़ने, प्रताड़ित करने पर प्रयागराज आईं और 10 लाख की मदद दी। साथ ही कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग प्रकोष्ठ को नदी क्षेत्र पर अधिकार के लिए पैदल मार्च करने का निर्देश दिया। प्रयागराज से बलिया तक यह संदेश पहुंचाने के लिए यात्रा को रवाना किया। यात्रा का स्वागत मिर्जापुर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि बीजेपी सरकार उद्योगपतियों की सरकार है। गरीब परेशान हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री अनिल यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मिर्जापुर मंडल के प्रभारी मकसूद खान, देवेंद्र निषाद, ओम प्रकाश ठाकुर, पीसीसी सदस्य शिवशंकर चौबे, राजधर दुबे, शहर अध्यक्ष राजन पाठक, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता छोटे खान, अमिताभ पांडेय, दिनेश चौधरी, रोहित कुशवाहा आदि थे। अध्यक्षता जयशंकर प्रसाद ने की और संचालन द्वारका पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed