फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP election are missing in Ram

भाजपा को चुनाव में याद आते हैं श्रीराम

Fri, 21 Oct 2016 12:41 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Fri, 21 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
BJP election are missing in Ram
सम्मेलन को संबोधित करते राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र - फोटो : mirzapur
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार झूठे वादे करके बनी है। भाजपा को चुनाव के समय ही श्रीराम याद आते हैं। वह लालगंज के बापू उपरौध इंटर कालेज परिसर में बसपा के सामाजिक कार्यकर्ता भाईचारा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि सत्ता के कई केंद्र होने के कारण जनता नहीं समझ पा रही है कि उत्तर प्रदेश को कौन चला रहा है। प्रदेश सरकार अपने परिवार की सुविधा के लिए सैफई के विकास पर जोर दे रही है। कहा कि सपा के शासन में मुख्यमंत्री अपना चेहरा दिखाने के लिए दो हजार करोड़ रुपये विज्ञापन पर खर्च कर रहे हैं, जबकि परिवार के लोग ही मुख्यमंत्री का चेहरा देखने से परहेज कर रहे हैं। सपा के शासनकाल में प्रदेश में छोटे-बड़े करीब 11 हजार दंगे हो चुके हैं। जबकि बसपा के शासन काल में अपराधी का स्थान जेल होता था।
विज्ञापन


बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने केंद्र की मोदी सरकार को झूठे वादों की सरकार बताया। कहा कि भाजपा और सपा के पास दंगे के अलावा कुछ नहीं है। केंद्र सरकार को चुनाव के समय ही अयोध्या और भगवान श्रीराम याद आते हैं। उन्होंने कांग्रेस की खाट सभा को बगल से गुजर जाने वाली सभा कहा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश गौतम व संचालन गंगाधर दूबे ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र और नकूल दूबे, मझवां विधायक डॉ. रमेश चंद्र बिंद, मुख्य जोन कोआर्डिनेटर मुनकाद अली, जोन कोआर्डिनेटर अखिलेश, जोन कोआर्डिनेटर कमला शंकर भारती ने भी संबोधित किया। इस दौरान गुड्डू राम, धनेश्वर गौतम, मोहम्मद गौतम, विनोद जोशी, सियाराम जैसल, सद्दाम राईन, मनीष त्रिपाठी, आफताब आलम, महेंद्र चौबे, सूर्यभान, हरिओम, भगवान दास, परेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed