फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike slipped out of control, SP worker died in the accident, mourning prevailed in the village

Mirzapur: अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, दुर्घटना में सपा कार्यकर्ता की मौत, गांव में छाया मातम

Thu, 03 Oct 2024 11:43 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 03 Oct 2024 11:43 AM IST
सार

मिर्जापुर के जलालपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल जाने से बाइक चालक अलाउद्दीन की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतक समाजवादी पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Bike slipped out of control, SP worker died in the accident, mourning prevailed in the village
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर स्थित जमालपुर थाना क्षेत्र के जिवनाथपुर कंचनपुर स्टेट हाइवे पर बुधवार की रात जलालपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल जाने से बाइक चालक अलाउद्दीन(60) पुत्र गुलाम रसूल की मौत हो गई। मृतक सहिजनी कला खुर्द का निवासी बताया जा रहा है।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार मृतक शाम को घर से बाइक से ओड़ी गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आ रहा था।  जैसे ही रात करीब आठ बजे जलालपुर गांव के पास पहुंचा  बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिसके कारण  दुर्घटना का शिकार हो गया। सिर में गंभीर चोट लग गई।ग्रामीणों के सहयोग से घायल को सीएचसी केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में सन्नाटा पसर गया।मृतक  को तीन पुत्र है जो बाहर रहकर काम करते है। मृतक समाजवादी पार्टी से जुड़ा था ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में मौत की जानकारी पर सपा कार्यकर्ता भी सीएचसी केंद्र पहुंच गए।सपा चुनार विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह व ब्लाक अध्यक्ष दिनेश यादव सहित अन्य सपा नेताओं ने शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed