फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike riding youth dies after colliding with tractor trolley

Mirzapur News: ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 05 Jul 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after colliding with tractor trolley
जिगना। जिगना-श्रीनिवासधाम मार्ग पर सेवापुर गांव के सामने शुक्रवार को शाम पौने चार बजे बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार अनुराग सिंह घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के पिराई देई निवासी वीरेंद्र सिंह के बेटा अनुराग सिंह (20) जिगना थाना क्षेत्र के शिवरापुर गौरा स्थित ननिहाल में रह रहा था। शुक्रवार को बाइक से हरगढ़ बाजार जा रहा था। हरगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में श्रीनिवास धाम की ओर बालू लाद कर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस व परिजन अनुराग को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई ले गए, जहां पर चिकित्सक ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां गुड़िया सिंह व नानी अमरावती सिंह की हाल बेहाल है। अनुराग सिंह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। ननिहाल व घर दोनों जगह मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमाशंकर सिंह मामा की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज बालू लदे ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर से दबने से बाइक चालक की मौत हुई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed