फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike riding vegetable seller dies in road accident

Mirzapur News: सड़क हादसे में बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत

Tue, 26 Sep 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bike riding vegetable seller dies in road accident
कछवां। थाना क्षेत्र के कछवां रोड के पास बाइक से आलू लाकर अपने घर जा रहा युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर हाेने पर उसे मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कनक सराय गांव निवासी प्रेम मौर्या (32) कछवां बाजार में फुटपाथ पर सब्जी बेचने का काम करता था। वह रविवार की रात को कछवां बाजार से बाइक पर आलू लाकर कछवां रोड मार्ग स्थित कनक सराय अपने घर आ रहा था। कछवां रोड पर किसी गाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे में प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के साथ परिजनों और पुलिस को सूूचना दी। मौके परिजन और पुलिस पहुंचे। घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी कछवां भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी नीलम का दो वर्ष पहले बीमारी से मौत हो हो गई थी। मृतक को दो पुत्री और दो पुत्र हैं। सबसे बड़ी पुत्री छह वर्ष की है। मौत से बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि सड़क हादसे में घायल सब्जी विक्रेता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed