फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike riding teenager dies after colliding with a tree, another injured

Mirzapur News: पेड़ से टकराकर बाइक सवार किशोर की मौत, दूसरा घायल

Wed, 27 Mar 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Bike riding teenager dies after colliding with a tree, another injured
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी मझारी पेट्रोल पंप के पास सोमवार को सुबह बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

गुरुदेव नगर निवासी सोनू चौहान (24) सोमवार को सुबह अमदहा गांव निवासी शनिकेत पाल (14) के साथ दीपनगर ककरद रिश्तेदारी में गया था। रिश्तेदारी से घर लौटते समय कलवारी मझारी पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से मड़िहान सीएचसी भेजा गया। जहां डाॅक्टर ने शनिकेत पाल को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सोनू को रेफर कर दिया गया। उधर, मौत का खबर सुनते ही शनिकेत पाल के घर में कोहराम मच गया। मड़िहान थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों लोग बाइक से घट लौट रहे थे। बाइक पेड़ में टकराने से किशोर की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed