फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike riding teenager dies after being hit by tractor

Mirzapur News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की मौत

Sun, 19 Jan 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bike riding teenager dies after being hit by tractor
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहरवार ओवरब्रिज के पास शनिवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई से एक घायल को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोड़सर सरपत्ती गांव निवासी विकलेश कुमार यादव (17) और आलोक कुमार यादव (18) एक बाइक से गैपुरा कोचिंग पढ़ने जा रहे थे। रेलवे ओवरब्रिज पार कर कलना गहरवार गांव के पास पहुंचे थे कि ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई लाया गया, जहां से डॉ. रत्नाकर मिश्र ने विकलेश को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर पहुंचने पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विकलेश इंटरमीडिएट का छात्र था। उसकी मौत से कोहराम मच गया है। मां अरुणा देवी बेटे की मौत से बदहवास हो गईं। वहीं, आलोक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। उधर, हादसे के बाद ईंट लदे ट्रैक्टर को छोड़कर चालक भाग गया। थानाध्यक्ष विंध्याचल अमित कुमार ने बताया कि हादसे में एक किशोर की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed