फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike riding soldier dies after being hit by car

कार के धक्के से बाइक सवार सिपाही की मौत

Fri, 07 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bike riding soldier dies after being hit by car
चील्ह। थाना क्षेत्र के शास्त्री सेतु पुरानेबाड़ा चौराहा के पास बृहस्पतिवार की देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही और कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को मंडलीय अस्पताल लेकर गई। जहां डाक्टर ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के छातीडीह निवासी अमरदीप उर्फ अमरजीत सरोज (39) 2011 बैच का सिपाही थे। पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र के साथ नगर के महुवरिया मोहल्ले मेें किराए के मकान में रहते थे। वह फरवरी 2021 में यातायात विभाग में नियुक्त थे। ड्यूटी मोबाइल टीम में शास्त्री पुल से नटवा के आस-पास लगी थी। बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे ड्यूटी खत्म होने पर वह बृहस्पतिवार की रात को किसी कार्य से चील्ह थाना क्षेत्र की ओर गए। रात दो बजे के करीब बाइक से लौटते समय शास्त्री पुल के पास पुरानेबाड़ा चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से अमरजी आगे चल रहे ट्रक में टकरा गया। हेलमेट लगाए होने के बाद भी हादसे में सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे में बाइक और कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सुशील तिवारी निवासी अकोढ़ी विंध्याचल वाराणसी से लौट रहा था। हादसे में वह भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची चील्ह पुलिस ने घायलों को मंडलीय अस्पताल भेजा। लेकिन डाक्टर ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। घायल सुशील को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सिपाही के परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के पुरानेबाड़ा के पास सड़क हादसे में मृत सिपाही अमरदीप को शुक्रवार की दोपहर पुलिस लाइन परिसर में राजकीय सम्मान के साथ शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा ने कंधा देकर श्रद्धांजलि दी। अन्य पुलिसकर्मियों ने पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed