फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike riding cousins died in a road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार चचेरे भाईयों की मौत

Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bike riding cousins died in a road accident
हलिया थाना क्षेत्र के देवरी पावर हाउस के पास शुक्रवार को देर रात को अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार चचेरे भाई घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच अस्पताल ले जाने से पहले ही घायलों में से एक की मौत हो गई थी। दूसरे घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के बडौहा गांव निवासी नित्यानंद (20) पुत्र अमृतलाल अपने चचेरे भाई सूर्यकांत उर्फ सूरज (15) पुत्र रामबली के साथ शुक्रवार को शाम सात बजे पिपरा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दोनों देर रात शादी समारोह में शरीक होने के बाद घर वापस आ रहे थे। देर रात एक बजे हलिया थाना क्षेत्र के देवरी मार्ग पावर हाउस व पेट्रोल पंप के बीच बाइक में किसी वाहन ने धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस बुलाया। इसी बीच सूर्यकांत की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने एंबुलेंस से हादसे में घायल नित्यानंद को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया से डॉक्टर संजय ने घायल की हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत होने की सूचना पर घटनास्थल पर सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह, थानाध्यक्ष हलिया अनिल सिंह भी पहुंचे। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed