{"_id":"69bef5121746cb757802aecc","slug":"bike-rider-going-to-visit-vindhyachal-goes-missing-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-150587-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विंध्याचल दर्शन करने जा रहा बाइक सवार लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विंध्याचल दर्शन करने जा रहा बाइक सवार लापता
विज्ञापन
जिगना थाना क्षेत्र के बदेवरानाथ गांव मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
जिगना। थाना क्षेत्र के बदेवरानाथ गांव निवासी अमलेश कुमार शुक्ला (40) बृहस्पतिवार सुबह घर से बाइक लेकर विंध्याचल दर्शन करने को निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। पता न चलने पर परिजनों ने थाने में तहरीर देकर खोजबीन की मांग की।
थाना क्षेत्र के बदेरानाथ गांव निवासी विजय कांत शुक्ला ने बताया कि उनका भतीजा अमलेश सुबह आठ बजे बाइक से विंध्याचल दर्शन करने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर मोबाइल से संपर्क करने लगे तो मोबाइल बंद मिला। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका। बताया कि जिगना थाना में गुमशुदगी की तहरीर दी गई। जिगना थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।